वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीनराइटर्स लैब-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल के तहत चयनित पटकथा लेखकों को देश-विदेश के अनुभवी मेंटर्स से मिलेगा मार्गदर्शन

हिमखबर डेस्क

वेव्स फिल्म बाजार स्क्रीनराइटर्स लैब-2026 के लिए भारतीय पटकथा लेखकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस लैब का उद्देश्य फीचर फिल्म की पटकथा पर कार्य कर रहे भारतीय लेखकों को अपनी पटकथा को और अधिक प्रभावी एवं बाजार के अनुरूप विकसित करने के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा फिल्म उद्योग से जुड़ने का अवसर प्रदान करना है। यह पहल भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा की गई है।

स्क्रीनराइटर्स लैब के लिए ऐसी कहानियों के लेखक आवेदन कर सकते हैं, जिनकी पटकथा स्थानीय संस्कृति एवं परिवेश पर आधारित हो अथवा वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हो। चयनित प्रतिभागियों को भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित स्क्रिप्ट मेंटर्स के साथ कार्य करने तथा व्यक्तिगत रूप से गहन स्क्रिप्ट परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

लैब के दौरान प्रतिभागियों को एक सुनियोजित विकास प्रक्रिया के माध्यम से अपनी पटकथा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं, प्रोड्यूसर्स और फिल्म उद्योग से जुड़े विभिन्न पेशेवरों के साथ संवाद एवं नेटवर्किंग का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त चयनित प्रतिभागी वेव्स फिल्म बाजार के दौरान अपनी परियोजना प्रस्तुत कर सकेंगे तथा 300 से अधिक भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रोड्यूसर्स, सेल्स एजेंट्स, फेस्टिवल प्रोग्रामर्स और उद्योग प्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर सकेंगे।

स्क्रीनराइटर्स लैब का पहला पांच दिवसीय आवासीय प्रत्यक्ष सत्र अगस्त, 2026 के अंतिम सप्ताह में मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत अक्टूबर, 2026 में पांच दिवसीय ऑनलाइन मेंटरशिप सत्र होगा। अंतिम चरण का 10 दिवसीय प्रत्यक्ष सत्र गोवा में 15 से 24 नवम्बर, 2026 तक वेव्स फिल्म बाजार से पूर्व एवं इसके दौरान आयोजित किया जाएगा।

आवेदन के लिए अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2026 रात्रि 11:59 बजे तक है और इसके लिए आवेदन शुल्क 9,000 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र पटकथा लेखक निर्धारित अवधि के भीतर स्क्रीनराइटर्स लैब-2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जमीनों का महाघोटाला, फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे 100 कनाल भूमि के किए गए संदिग्ध सौदे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा क्षेत्र के इर्द-गिर्द पनपे संदिग्ध भूमि घोटाले...