काँगड़ा: हथियारों और नशीली दवाइयों के मामले में एक गिरफ्तार

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना कांगड़ा के तहत आते टांडा रोड पर सितंबर के पहले सप्ताह में मिले हथियारों और नशीली दवाइयों के जखीरे के मामले में कांगड़ा पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है कि वह इन हथियारों और दवाइयों को कहां से लाया था और आगे इसकी किसे सप्लाई की जानी थी।

गौर रहे कि सितंबर के पहले सप्ताह पुलिस थाना कांगड़ा के पुलिस कर्मी रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब टांडा रोड पर शिव मंदिर में जल चढ़ाने गए, तो मंदिर के पीछे उन्होंने दो बैग देखे।

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। बैग में तीन देसी कट्टे, 40 राउंड, दो चाकू, एक खाली मैगजीन और 5250 नशीली गोलियां बरामद की गई थीं। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।

इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कई गाड़ियों को खंगाला था, जिसमें से कुछेक गाड़ियों पर पुलिस की शक की सुई रुकी थी।

एएसपी कांगड़ा के बोल

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि कांगड़ा में मिले हथियारों और दवाइयों के मामले में पुलिस छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...