काँगड़ा: उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 मई अंतिम तिथि

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत

  • गांव सिबलू टांडा वार्ड नंबर-13 नगर निगम पालमपुर,
  •  ग्राम पंचायत क्योरी वार्ड नंबर-2 बैजनाथ,
  • गांव मेहला-दान पत्थर वार्ड नंबर-5 ग्राम पंचायत मजोटी विकास खंड बैजनाथ,
  •  ग्राम पंचायत करवा जागीर विकास खंड परागपुर, ग्राम पंचायत लोअर सुनहेत वार्ड नंबर-4 विकास खंड परागपुर,
  • गांव बगरेहड़ वार्ड नंबर-3 ग्राम पंचायत मैटी विकास खंड रैत,
  • ग्राम पंचायत मैरा वार्ड नंबर-6 विकास खंड फतेहपुर
  • तथा ग्राम पंचायत हारसी वार्ड नंबर-2 विकास खंड लंबागांव में उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 मई 2023 तक निर्धारित प्रपत्र पर अपने आवेदन आॅनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना अनिवार्य होगा।

आवेदकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे आवेदन करते समय सभी प्रमाण पत्र जैसे शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, अनुभव प्रमाण पत्र यदि कोई हो, उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र तथा संबंधित वार्ड का प्रमाण पत्र आदि संलग्न करें।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के दूरभाष नंबर 01892-222877 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...