कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने दी जान, फिर पति ने लगाई फांसी

--Advertisement--

कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने दी जान, फिर पति ने लगाई फांसी, पति ने ही बुलाई थी पुलिस छानबीन शुरू।

सोलन – रजनीश ठाकुर 

बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेज-3 में मंगलवार शाम एक दंपति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कंपनी में ठेकेदार के तौर पर काम करने वाले भीष्म और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

गुस्से में पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले पति ने भी दूसरे कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे पति ने स्वयं पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी ने फंदा लगा लिया है और दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

पुलिस के पहुंचने से पहले पति ने भी दूसरे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय दंपति का करीब पांच वर्षीय बच्चा ट्यूशन पढऩे गया था। फिलहाल बच्चे को रिश्तेदारों के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मौके पर जांच में जुटे हुए हैं। शुरुआती जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस अब दंपति के बीच हुए विवाद, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...