कंगना रनौत मंडी के इतिहास का करें अध्ययन: संजीव गुलेरिया

--Advertisement--

मंडी, 30 अप्रैल – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता संजीव गुलेरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह द्वारा कंगना को दिए गए ओपन डिबेट के चैलेंज पर भाजपा की तरफ से जताई जा रही आपत्ति पर सवाल खड़े किए हैं।

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संजीव गुलेरिया ने भाजपा से पूछा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर डिबेट करने को लेकर क्या आपत्ति है। जनता जानना चाहती है कि जो प्रत्याशी मैदान में हैं उनके मुद्दे क्या हैं इसलिए ओपन डिबेट होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत टपोरी भाषा का प्रयोग कर रही है जोकि हिमाचल के परिवेश में नहीं आता है। उन्होंने कहा कि अनाप शनाप बयानबाजी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करते हैं लेकिन वो भी अब कंगना रनौत की तरह टपोरी भाषा बोलने लगे हैं। संजीव गुलेरिया ने कहा कि जयराम ठाकुर देव स्थली पावन धरा सराज से आते हैं उन्हें एसी भाषा बोलना अशोभनीय है।

संजीव गुलेरिया ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत अपने पड़ोसियों तक को सहन नहीं करती है तो वह मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को कैसे सहन करेगी। कोरोना काल में कंगना ने अपने पड़ोसियों के लिए भी पुलिस बुला ली थी।

उन्होंने कहा कि कंगना को मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को अपना विजन बताना चाहिए ताकि जनता को पता चल सके कि जो प्रत्याशी मैदान में है उसकी विकास को लेकर क्या सोच है। उन्होंने कंगना रनौत को हिदायत दी कि मंडी के इतिहास के बारे जानकारी हासिल करें फिर बयानबाजी आप किया करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धौलाधार की गोद में सैर का उल्लास, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व

सैर (सायर): धौलाधार के आंचल में महसूस हुई राहत...

मौसम की चुनौती के बीच जारी रहा ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’, आंधी-बारिश भी नहीं रोक पाई हौसला

‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ के दौरान कैडेट्स को आंधी, बारिश और...

महसीर संरक्षण को बढ़ावा, मच्छयाल फार्म का दौरा; रणा खड्ड में 3,000 मछली अंगुलिकाओं का संग्रह

मत्स्य निदेशक-सह-वार्डन ने मच्छयाल स्थित महसीर फार्म का दौरा...