एम्स में प्रशिक्षु डाक्टर ने की खुदकुशी; बिलासपुर में होस्टल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग, छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

एम्स बिलासपुर में एमबीबीएस का एक छात्र हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूद गया। छात्र को गंभीर अवस्था में इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। माता-पिता को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

घटना रविवार सुबह हुई। छात्र की पहचान परीक्षित (20) पुत्र एके लेखी निवासी ई-5, जलविहार कालोनी, यशवंत साउथ टोकोगंज, इंदौर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। छात्र के माता-पिता दोनों डाॅक्टर हैं।

पुलिस के मुताबिक परीक्षित यूजी हॉस्टल के कमरा नंबर 413 में रहता था और तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को दिए बयान में परीक्षित के रूममेट ने बताया कि रविवार को वह दोनों कमरे में थे। सुबह करीब 11:20 बजे परीक्षित ने उससे कहा कि वह वॉशरूम जा रहा है।

इसके 5 मिनट बाद उसे शोर सुनाई दिया। जब बालकनी से देखा तो परीक्षित नीचे गिरा था। परीक्षित को एम्स की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। शव कब्जे में लेकर छात्र के रूममेट और मौके पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं।

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान के बोल

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। कारण क्या रहे, इसकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...