ऊना जिले के बाथू में बड़ा हादसा, प्रवासी मजदूरों की 200 झुग्गियां जलकर राख

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बाथू में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 200 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने आग लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि वे खुद मौके पर पहुंच रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रभावितों की प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...