इतिहास रचने निकला भारत, शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए भरी उड़ान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारत अंतरिक्ष में एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हो गए हैं। शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर एक्सिओम-4 मिशन, कैनेडी स्पेस सेंटर के कॉम्प्लेक्स 39ए से उड़ान भर चुका है।

28 घंटे की लंबी यात्रा के बाद अंतरिक्ष यान गुरुवार को शाम करीब साढे चार बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से डॉक होने की उम्मीद है। स्पेस स्टेशन में पहुंचते ही शुभांशु स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे और राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

यह लॉन्चिंग न केवल शुभांशु शुक्ला के लिए बल्कि अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की बढ़ती उपस्थिति के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एक्सिओम-4 मिशन लांच होने के बाद शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष के रास्ते पहला संदेश भेजा है।

उन्होंने कहा कि 41 साल बाद हम वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं और कमाल की राइड थी। इस वक्त हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पृथ्वी के चारों तरफ घूम रहे हैं और मेरे कंधे पर मेरे साथ मेरा तिरंगा है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...