इंदौरा में पानी के लिए हाहाकार, पर विधायक के गांव में पानी वह रहा व्यर्थ 

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान 

जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा में आए दिन पानी के लिए त्राहिमाम हो रहा है। कई हिस्सों में पानी की किल्लत आ रही है।

जलशक्ति विभाग के मंत्रालय ने भी टूललू पंप लगाने वह पानी की बरबादी करने पर (2500) तक का जुर्माना कर रखा है लेकिन शायद यह बात मंत्री अपने विधायकों को समझाना भूल गए हैं।

ऐसा ही एक दिलचस्प मामला इंदौरा विधानसभा की विधायिका रीता धीमान के गांव सुरजपुर उपरला में देखने को मिला। जहां जल शक्ति मिशन के तहत कुछ महीने पहले बिछाई गई पाइप लाइन जगह -जगह से लीक हो रही है।

इस पीने के पानी की पाइप से लीकेज हो जाने के कारण सैंकड़ों लीटर पानी रोजाना नालियों में बह जाता है। जिसके लिए कौन जिम्मेवार है?

आम जनता पर तो यह मंत्री सरकारी अधिकारी जुर्माना लगाने की बात करते हैं लेकिन जनता के ही पैसों से बह रहा पानी इनकी कार्यप्रणाली दर्शाता है। अगर विधायकों के गांव में ऐसा कार्य हुआ है तो अन्य कार्य किस तरह से होंगेे।

इसका अंदाजा जनता अच्छी तरह लगा सकते हैं। जगह -जगह से बह रहा पानी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की नाकामी को दिखा रहा है।

अधिकारी ऐसे ठेकेदारों को काम दे देते हैं जो सही ढंग से कार्य नहीं करते हैं और परेशानी जनता को उठानी पड़ती है। अब इन लीकेज को कौन कब कैसै ठीक करेगा। इसके बारे में तो अधिकारी ही बता सकते हैं।

क्या बोले जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता इंदौरा

इस विषय पर जल शक्ति विभाग इंदौरा के अधिशासी अभियंता गुरबख्श धीमान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं अपने अधिकारियों को भेजता हूं इसको जल्द चेक करवाया जाएगा और इसको ठीक करवा दिया जाएगा !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...