सरकारी डिपुओं के नमक में मिले हैं जिंदा व मरे हुए कीड़े, ये एक्शन…

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सरकारी डिपुओं से मिलने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। लेकिन इस बार हद हो गई है। डिपुओं से उपभोक्ताओं को दिए जा रहे ‘नमक’ में जिंदा व मरे हुए कीड़े पाए गए हैं।

मार्च के महीने में सिरमौर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रेंडमली गोदाम से नमक के 7 सैंपल लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट की प्रयोगशाला  में भेजा गया था। एक सैंपल की रिपोर्ट के मुताबिक नमक में कीड़े पाए गए।

साथ ही सोडियम क्लोराइड की मात्रा भी खाद्य सुरक्षा के मानकों पर सही नहीं थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तुरंत ही स्टॉक की बिक्री को रोकने के आदेश जारी किए। साथ ही सिरमौर में सरकारी डिपुओं से स्टॉक को लिफ्ट कर लिया गया है।

रिपोर्ट मिलते ही इसकी सूचना नागरिक खाद्य एवं आपूर्ति निगम को भी भेज दी गई, ताकि प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी स्टॉक की बिक्री को रोका जा सके।

बता दें कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट में नमक को उपयोग के लिए घटिया व असुरक्षित घोषित किया गया है। प्रयोगशाला विश्लेषण में नमक के भीतर जीवित व मृत कीड़े पाए गए हैं।

उधर, एक जानकारी के मुताबिक इस नमक की सप्लाई गुजरात की फर्म द्वारा की गई थी। सरकारी डिपुओं में ये नमक ‘अंकुर’ ब्रांड से उपलब्ध था।

बताया जा रहा है कि 7 सैंपल में सरकारी गोदाम से दाल, रिफाइंड तेल इत्यादि के भी सैंपल लिए गए थें 6 सैंपल की रिपोर्ट सही पाई गई है।

उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमक का उत्पादन करने वाली कंपनी के खिलाफ भी कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के आधार पर बाकी तथ्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोप पत्र को कोर्ट में दाखिल किया जा सके।

बता दें कि खाद्य सामग्री से जुड़े इस तरह के संगीन मामलों में फूड सेफ्टी विभाग द्वारा अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाती है। दोषी पाए जाने पर सख्त सजा के प्रावधान होते हैं।

उधर, मिडिया से बातचीत में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अतुल कायस्थ ने कहा कि रिपोर्ट मिलते ही सिविल सप्लाई कारपोरेशन को सरकारी डिपुओं से नमक की बिक्री को रोकने के निर्देश दे दिए गए थे। उन्होंने कहा कि कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने माना क ये बेहद ही संवेदनशील बात है कि उचित मूल्य की दुकानों में सप्लाई किए जा रहे नमक में जिंदा व मृत कीड़े पाए गए हैं।

दीगर है कि कुछ अरसा पहले शहर के एक नामी कारोबारी की दुकान पर देश की एक नामी नमक उत्पादक कंपनी ने दबिश दी थी। इस दौरान व्यापारी के थोक गोदाम से नकली नमक की खेप बरामद हुई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर में 23 से 31 मई तक ओल्ड गोल्ड महा एक्सचेंज सीजन 2 महामेला

बुड्ढा मल ज्वेलर पालमपुर को 2026 में राष्ट्रीय रत्न...

नेरटी पंचायत में वोटर सूची से 15 ग्रामीणोंं के नाम गायब

शाहपुर - नितिश पठानियां विकास खंड रैत की नेरटी पंचायत...

नशे ने ली एक और जान! कमरे में मिला युवक का शव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं...

धर्मशाला: सजायाफ्ता कैदी की मौत, करंट लगने की आशंका; सुरक्षा पर उठे सवाल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला कारागार में पोक्सो...