इंतजार खत्म…आ गई मॉनसून की तारीख, इस साल एक हफ्ता पहले दस्तक दे रही बरसात

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गर्मी से बेहाल उत्तर भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। अगले दो दिनों में हिमाचल में बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से बारिश से पंजाब और हरियाणा को भी लू से राहत मिल सकती है।

इसी बीच मानसून को लेकर भी नया अपडेट आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून 23-24 मई को अंडमान तट दस्तक दे सकता है, जबकि केरल में 26 मई तक मॉनसून के पहुंचने के आसार बन रहे हैं।

यदि इस दिन मॉनसून केरल में पहुंच जाता है, तो उत्तर भारत में 22 जून के आसपास मॉनसून पहुंच सकता है, जिससे तप रहे हिमाचल को गर्मी से राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य से काफी पहले आगे बढ़ रहा है।

लगभग एक सप्ताह पहले ही मानसून केरल में दस्तक दे रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो 22 जून के आसपास हिमाचल में भी मॉनसून पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मॉनसून की रफ्तार बनी रही तो पंजाब-हरियाणा सहित उत्तर भारत को जून के तीसरे सप्ताह में ही राहत मिलने की उम्मीद है।

खैर हिमाचल में अभी मॉनसून आने को एक महीना बाकी है और इस दरमियान गर्मी से पहाड़ी राज्य हिमाचल में क्या हालात होंगे, यह देखने वाली बात होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...