आगजनी से प्रभावित आशा ठाकुर से मिलने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर के निवास पर हुई आगजनी की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। गुरुवार को मंत्री स्वयं बगीचा स्थित उनके घर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर पूरी स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इससे परिवार को मानसिक व आर्थिक दोनों तरह की क्षति पहुंचती है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी के कारणों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को राहत नियमों के तहत शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वीरों को नमन, संस्कृति का सम्मान… राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का भव्य शुभारंभ

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारम्भ, सांस्कृतिक...

सिर्फ इस्तीफा नहीं, NEET पेपर लीक के हर गुनहगार को सलाखों के पीछे भेजे सरकार: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है...

योजना के तहत लंज के समीप गांव गुब्बर परगोड में स्थापित हुआ सौर ऊर्जा प्लांट

ग्रीन पंचायत: स्वच्छ ऊर्जा के साथ ग्रामीण विकास का...