आखिर कहां चली गई मासूम नायरा? पांच दिन से नहीं लगा सुराग, बढ़ेगा सर्च का दायरा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत कड़साई के कलवाड़ा गांव से गायब हुई छह वर्षीय नायरा को ढूंढने के लिए अब एक किलोमीटर के सर्किल में सर्च ऑपरेशन चलेगा।

पांच दिनों से हो रही मासूम की तलाश में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ऐसे में अब पुलिस व प्रशासन मिलकर एक किलोमीटर के सर्किल में नायरा की तलाश करेगा।

इसमें वन मित्रों, आपदा मित्रों, पुलिस व स्थानीय लोगों की टीमें सर्च ऑपरेशन का हिस्सा होंगी। वहीं बेटी के पांच दिनों से न मिलने के कारण परिवार दुखी है तथा इसके सही सलामत होने की दुआ मंाग रहा है।

जानकारी के अनुसार नायरा बीते बुधवार के दिन सुबह आठ बजे के करीब अपने घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई थी।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी बच्ची का पता नहीं चल पाया, जिसके बाद मामले की सूचना बड़सर पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी।

स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी आसपास के इलाकों, खेतों और जंगलों में सर्च अभियान चलाया। मासूम को ढूंढने के लिए ड्रोन की भी मदद ली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

एसडीआरएफ, पुलिस, स्थानीय लोग व वन विभाग की टीमों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। ऐसे में अब सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ के बोल 

उधर, उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि गायब हुई मासूस नायरा के घर के एक किलोमीटर सर्कल में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। वहां पर जंगल का एरिया काफी है वहां पर भी तलाश की जाएगी।

वन मित्र, आपदा मित्र, पुलिस व स्थानीय लोगों की टीमें सर्च ऑपरेशन का हिस्सा रहेंगी। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुरूप टीमों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...