आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

्बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर-मंडी ने समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत नगर निगम मंडी के पैलेस-2 वार्ड के मट्ट-1 आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए स्थानीय महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार 25 मार्च तक अपने आवेदन कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर में जमा करवा सकती हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेन्द्र सैणी ने बताया कि इस पद के लिए साक्षात्कार 28 मार्च को प्रातः 10 बजे एसडीएम कार्यालय मंडी में आयोजित किया जाएगा।

चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय के अनुसार प्रतिमाह 10,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी और अभ्यर्थी की आयु 25 मार्च 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उम्मीदवार का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र के फीडर एरिया में दर्ज होना आवश्यक है तथा परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (10+2) पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां जमा करवानी होंगी।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर के कार्यालय दूरभाष 01905-225540 या संबंधित पर्यवेक्षक अथवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में आज क्यों नहीं हुआ पंचायत चुनाव का ऐलान, अब कब होगी तारीखों की घोषणा? EC ने बताया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में चुनाव आय़ोग ने मंगलवार को...