अम्ब-ऊना हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ली कार सवार युवक की जान, चालक मौके से फरार

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

अम्ब-ऊना हाईवे पर नंदपुर में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रजत कुमार (27) पुत्र अरविन्द कुमार निवासी नंदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार रात्रि लगभग 12 बजे नंदपुर–कुठियाड़ी के बीच नूरा बाबा मंदिर के पास ऊना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को विपरीत दिशा मे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर लगने से कार सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई। वहीं ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।

सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर कई गाड़ियां रुक गईं और लोगों ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में घायल हुए कार चालक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया, लेकिन उसने कुछ समय बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ग्राम पंचायत प्रधान नंदपुर श्रवण कुमार के अनुसार रजत पेशे से ट्रैक्टर चालक था।

एसपी ऊना राकेश सिंह के बोल

एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके सड़क हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है, वहीं आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...

हिमाचल की डॉ. अर्चना ठाकुर को ONGC में बड़ी जिम्मेदारी, बनीं CSR चेयरपर्सन

हिमाचल प्रदेश की डॉ. अर्चना ठाकुर को ONGC ने...

हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली का डबल तोहफा! DA 50% हुआ, ग्रुप-D कर्मियों को नवंबर में मिलेंगे ₹10,000

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पात्र कर्मचारियों और अधिकारियों का...