पूर्व विधायक नीरज भारती के साथ ऑनलाइन ठगी, गोवा में बुक करवाया था रिजॉर्ट

--Advertisement--

कैबिनेट मंत्री नीरज भारती के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, पढ़िए पूरी खबर

शिमला – नितिश पठानियां

इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठग नए नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती के साथ एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत शिमला में दर्ज करवाई गई है। पुलिस में पूर्व विधायक नीरज भारती की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक नीरज भारती ने गोवा में अपने किसी कार्य के चलते ऑनलाइन माध्यम से एक रिसॉर्ट की तलाश की। एक वेबसाइट पर उन्हें ‘कारा विला’ नाम का रिजॉर्ट मिला, जिसके लिए उन्होंने दिए गए नंबर पर एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

बाद में पता चला कि गोवा में इस नाम का कोई रिजॉर्ट मौजूद ही नहीं है, जैसे ही उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला उन्होंने छोटा शिमला थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बता दें कि नीरज भारती पूर्व विधायक और वर्तमान में सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार के बेटे हैं। नीरज भारती वीरभद्र सरकार में सीपीएस के पद पर भी रह चुके हैं।

एसपी संजीव गांधी के बोल

एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को ठगी की शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि साइबर ठग अलग अलग तरह से लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे है। साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो ऑनलाइन बुकिंग करते समय विशेष सावधानी बरतें और केवल प्रमाणित वेबसाइटों का ही इस्तेमाल करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...