गरनोटा विवाहिता मौत मामले में पति, सास-ससुर को 14 दिन की जेल

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दिव्या शर्मा की अदालत ने गरनोटा की विवाहिता की मौत के के मामले में आरोपी पति और सास-ससुर को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

मृतका की मां रीना देवी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या की है। बताया कि उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते रहते थे।

उनकी बेटी की शादी तीन साल पहले गरनोटा में अनुज कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अकसर नशे की हालत में उनकी बेटी से मारपीट करता था। वहीं सास-ससुर भी उसे प्रताड़ित करते थे। यही वजह रही कि उनकी बेटी ने तंग आकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शिकायत पर मृतका के पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शुक्रवार को डलहौजी स्थित न्यायालय में पेश किया गया। यहां से तीनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। इसकी पुष्टि चुवाड़ी के डीएसपी योगराज ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...