अब बारी बारी सत्ता पर काबिज होने का दौर भी धीरे धीरे होने लगा समाप्त

--Advertisement--

Image

दुराना- राजेश कुमार

हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में एक बात स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है कि अब बारी बारी सत्ता पर काबिज होने का दौर धीरे धीरे समाप्त होने लगा है। जिसका जीता जागता उदाहरण इन राज्यों के चुनावों में उभर कर सामने आया है।

पंजाब में इससे पहले कांग्रेस अकाली बड़े विश्वास से बारी बारी सत्ता पर काबिज होते रहें हैं लेकिन इस चुनाव में दोनों को जनता ने ठुकराते हुए तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता सौंपी है। इसी प्रकार अन्य चार राज्यों में जनता ने पूर्व सरकारों को ही सत्ता पर बिठाकर अपनी बारी का इंतजार करने बालों को यह संदेश भी दे दिया है कि सत्ता परिवर्तन की बारी परंपरा के आधार पर नहीं बल्कि काम के आधार पर यह करेगी जनता तह।

अतः आगामी चुनावों में जो राजनीति दल इस भरोसे पर बैठे हैं कि बारी की राजनीति परंपरा के आधार पर जनता सत्ता हमें परोसने जा रही है वह राजनीति दल इन पांच राज्यों की नतीजों की समीक्षा करते हुए सत्ता हासिल करने केलिए आगे की रणनीति पर मंथन करना अभी से शुरू कर दें ।

क्योंकि जनता अब काम और व्यवहार के नाम नाम पर वोट डालने लगी है जिसका का उदाहरण उत्तराखंड में पार्टी की जीत पर पार्टी का मुख्यमंत्री चहेरा चुनाव हार गया और यह क्रम इस से पहले हिमाचल एवं बंगाल में भी देखने को मिल चुका है। अन्यथा जनता सबकुछ जानती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों...

धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव, डलझील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला में 29 अक्तूबर से अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का...

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया...

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...