अग्निशमन विभाग में कार्यरत 14 कर्मचारी एकाएक चर्म रोग से ग्रसित

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अग्निशमन विभाग बिलासपुर में कार्यरत करीब14 कर्मचारी एकाएक चर्म रोग से ग्रसित हो गए हैं। अग्निशमन विभाग बिलासपुर में 30 कर्मचारी व अधिकारी कार्यरत हैं, जिनमें से 14 कर्मचारी चर्म रोग की चपेट में आ गए हैं, जबकि अन्य कर्मचारियों को भी चर्म रोग का डर सता रहा है।

बताया जा रहा है कि अग्निशमन विभाग बिलासपुर में सफाई कर्मचारी व कुक का पद खाली चल रहा है। सफाई कर्मचारी न होने की एवज में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को ही कार्यालय परिसर में सफाई करनी पड़ती है और कुछ दिनों पहले ही कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक झाडिय़ां साफ की गई थीं, जिसके बाद एक, दो लोगों को हुआ चर्म रोग धीरे-धीरे अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले गया और विभाग के करीब 14 कर्मचारी चर्म रोग की चपेट में आ गए।

चर्म रोग से ग्रसित कर्मचारी सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। कई दिनों से यह कर्मी बीमारी की चपेट में हैं, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम यहां नहीं पहुंची है, जबकि कर्मी यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का निरीक्षण करवाने की मांग कर रहे हैं।

स्टेशन फायर ऑफिसर जितेंद्र कुमार के बोल

उधर, अग्निशमन विभाग बिलासपुर के स्टेशन फायर ऑफिसर जितेंद्र कुमार का कहना है कि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के चर्म रोग से ग्रसित होने की जानकारी हायर अथॉरिटी को लिखकर भेज दी है। साथ ही सभी कर्मचारियों के चेकअप के लिए डॉक्टर्स की टीम को भेजने व विभाग में खाली पड़े सफाई कर्मचारी व कुक के पदों को भरने का आग्रह किया गया है।

फायर ब्रिगेड संघ के प्रधान वीरेंद्र कुमार के बोल

फायर ब्रिगेड संघ बिलासपुर के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें मिलाकर अब तक कुल 14 कर्मचारी चर्म रोग की चपेट में आ चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...