हिमाचल में भयानक सड़क हादसा: 500 फुट खाई में गिरी बोलेरो…उड़े परखच्चे, बुझ गया घर का चिराग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग उपमंडल में पेश एक भयानक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पोखी-कटाड़ा सड़क मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय युवा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महोग डाकघर के तहत आने वाले कटाड़ा गांव का निवासी 24 वर्षीय डोली राज पुत्र घनश्याम शनिवार देर रात अपनी बोलेरो  गाड़ी (एचपी-01एम-6470) में पोखी से अपने घर कटाड़ा की ओर लौट रहा था।

सफर के दौरान जब वह छला टला के पास पहुंचा, तो अचानक उसका गाड़ी से नियंत्रण छूट गया। देखते ही देखते बोलेरो सड़क से छिटक कर 500 फुट नीचे गहरी खाई में समा गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए।

वहीं हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। घने अंधेरे और गहरी खाई के बावजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और पुलिस को सूचना देकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतरकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डोली राज की असामयिक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रामीण बताते हैं कि डोली बेहद मेहनती, मिलनसार और सरल स्वभाव का युवक था। वह हर किसी के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहता था। उसकी मौत की खबर से पोखी, कटाड़ा और आसपास के गांवों के लोग स्तब्ध और गमगीन हैं।

इस दर्दनाक हादसे पर करसोग के विधायक दीप राज ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

डीएसपी चांद किशोर के बोल

वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए करसोग के डीएसपी चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस तकनीकी समेत अन्य सभी पहलुओं से मामले की गहन छानबीन कर रही है ताकि दुर्घटना के असल कारणों का पता चल सके।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से उठाई सुरक्षा की मांग

इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि ऐसे पहाड़ी और जोखिम भरे सड़क मार्गों पर क्रैश बैरियर और अन्य सुरक्षा उपाय पुख्ता किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और घर का चिराग ऐसे हादसों में न बुझे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...