पीएम श्री केवी बकलोह के छात्र गर्व मित्तल ने उत्तीर्ण की CA फाउंडेशन परीक्षा, बढ़ाया स्कूल का मान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह के वाणिज्य संकाय के मेधावी छात्र गर्व मित्तल ने आईसीएआई (ICAI) द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा (मई 2026) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनकी लगन, अनुशासन और सतत मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उल्लेखनीय है कि गर्व मित्तल ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा (सत्र 2025-26) में वाणिज्य संकाय से 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया था। अब सीए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार गर्व मित्तल की यह सफलता न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, नियमित अध्ययन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने गर्व मित्तल को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा और अधिक सुदृढ़ होती है। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों ने भी गर्व मित्तल को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

गर्व मित्तल की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि वे भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनकर देश, समाज तथा विद्यालय का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सायर: कांगड़ा की मिट्टी में रची-बसी परंपरा, गांवों में आज भी जिंदा है उत्सव की खुशबू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सायर पर्व लोक संस्कृति...

NH-5 पर हादसे का खौफनाक राज! खाई में मिली कार, दो लोगों की मौत; 7 दिन बाद खुलासा

हिमाचल प्रदेश में एनएच-5 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा...