SC पर कहर बनकर टूटा कोरोना, 13 जज, 400 कर्मचारी कोविड पॉजिटिव

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

सुप्रीम कोर्ट पर कोरोना कहर बनकर टूट पड़ा है। देश कीसर्वोच्च अदालत के दस जज इसकी चपेट में आ गए हैं। उच्चतम न्यायालय के 13 न्यायाधीश और यहां की रजिस्ट्री के 400 कर्मचारी कोविड-19 की तीसरी लहर की चपेट में आ गये हैं। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान खुद कोरोना के अदालत पर पड़े बुरे प्रभाव के बारे में यह जानकारी साझा की।

सुनवाई के दौरान एक वकील ने पीठ के समक्ष शिकायत की थी कि उनके मामले को उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री द्वारा तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया था। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने उस वकील से कहा, ‘अदालत के 13 न्यायाधीशों के साथ-साथ 400 रजिस्ट्री कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हैं।

यदि आप समस्याओं को नहीं जानते हैं, तो हम क्या कर सकते हैं।’ न्यायमूर्ति रमन ने आगे कहा, ‘हमारे शरीर सहयोग नहीं कर रहे हैं फिर भी हम काम कर रहे हैं। …कृपया इसे समझने की कोशिश करें।’

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...