मंडी में एक युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने फर्जी पहचान बताकर उससे दोस्ती की और बाद में उसे अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडी – हिमखबर डेस्क
इंटरनेट मीडिया पर फर्जी आइडी से मुस्लिम युवक समीर ने हिंदू लड़की से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर पांच माह तक शारीरिक शोषण किया।
आरोपित उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। मंडी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज करवाए हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली पीड़िता बेसहारा है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर नकली पहचान बताकर उसे जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उसकी स्वजन से बात भी करवाई।
स्वजन ने मकान तैयार होते ही शादी करवाने की बात कही थी। शादी और नया घर बनाने की आड़ में आरोपित ने उससे 70,000 रुपये, सोने की बालियां व अन्य कीमती गहने भी ले लिए।
चंडीगढ़ में कुछ समय तक किराए के मकान पर रखा
स्वजन से मिलाने वह उसे मुजफ्फरनगर भी ले गया था। उसे कुछ माह के लिए चंडीगढ़ में एक किराये का कमरा लेकर दिया था। वहां आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
आरोपित का परिवार मंडी में कई वर्ष से आजीविका कमाने के लिए रहता है। अगस्त में वह पीड़िता को मंडी लेकर आया था। यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता बार-बार शादी करने के लिए आरोपित व उसके स्वजन को कहती रही, लेकिन तरह तरह के बहाने लगाकर उसे टालते रहे। शादी के नाम पर कोरे आश्वासन मिलने पर पीड़िता ने शिकायत शहरी पुलिस चौकी मंडी में की थी।
यहां पुलिस के समक्ष आरोपित व उसके स्वजन ने लिखित में समझौता कर जल्द शादी करने की बात कही थी। इसके बाद आरोपित साक्ष्य मिटाने की नीयत से पीड़िता का 80,000 रुपये का आइफोन भी छीनकर फरार हो गया।
आरोपित के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने मुजफ्फरनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला मंडी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपित के स्वजन भी मंडी से गायब हो गए।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे।

