एम्स बिलासपुर में लोगों के सामान से हाथ साफ करते दो शातिर चोर गिरफ्तार, 43 हजार की नकदी और मोबाइल बरामद

--Advertisement--

AIIMS बिलासपुर में लोगों के सामान से चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 43 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

हिमखबर डेस्क

AIIMS बिलासपुर के ए-ब्लॉक, कोठीपुरा में मरीजों के तीमारदारों के पैसे और सामान चोरी करने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया बैग, 43,340 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को 14 सितंबर 2026 को तड़के कार्रवाई के दौरान काबू किया गया।

पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को सुबह करीब तीन बजे AIIMS के ए-ब्लॉक, कोठीपुरा में मरीजों के तीमारदारों के पैसे और सामान चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को चोरी किए गए बैग सहित पकड़ लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 43,340 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र संजय कुमार निवासी लगमनवी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर और साहिल खान पुत्र आविद मोहम्मद निवासी जाहु, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर में FIR संख्या 235/2026, दिनांक 14 सितंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331 एवं 3(5) में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी साहिल खान के खिलाफ थाना भराड़ी, जिला बिलासपुर में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में पहले से मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार इस मामले में FIR संख्या 100/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने बताया कि साहिल खान करीब दो दिन पहले ही जबली जेल से जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि AIIMS परिसर में हुई चोरी की घटना में दोनों आरोपियों की भूमिका किस प्रकार रही और क्या वे इससे पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। बरामद सामान और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान के बोल

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डिलीवरी में देरी पर राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया; पुलिस जांच शुरू

ऑर्डर पहुंचाने में थोड़ी देरी होने पर डिलीवरी राइडर...

कांगड़ा में 100 पदों पर भर्ती का मौका, मशीन ऑपरेटर-अप्रेंटिस-हेल्पर के इंटरव्यू 21 सितंबर से

कांगड़ा में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस तथा हेल्पर के कुल...

आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता-सहायिका के रिक्त पदों पर 7 अक्तूबर तक करें आवेदन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने...