चंबा में नवजात का सिर-धड़ अलग मिलने से सनसनी, मासूम की पहचान के लिए घर-घर जांच करेगी पुलिस

--Advertisement--

चंबा में नवजात का सिर और धड़ अलग-अलग मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मासूम की पहचान और घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस अब घर-घर जाकर जांच करेगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह की ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ में नवजात बच्ची का सिर धड़ अलग मिलने के मामले में पुलिस की लगातार जांच जारी है। यह बच्ची किसकी थी, इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टिकरीगढ़ पंचायत और आसपास के गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच करेगी।

इस दौरान हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं समेत अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी। इससे पहले भी पुलिस टीम ने टिकरीगढ़ पहुंचकर हाल में प्रसव कराने वाली महिलाओं से पूछताछ की थी।

अब स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ घर-घर जांच को इसी जांच की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस विभिन्न संभावित बिंदुओं को जोड़कर घटना की कड़ियां तलाश रही है।

मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि नवजात बच्ची की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई थी। वहीं नवजात का सर व धड़ अलग मिलने पर कोई भी स्वजन आदि सामने नहीं आया है।

लिहाजा यह बच्ची किसकी थी, पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। उधर घटना के बाद पंचायत प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, वार्ड पंच, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, समाजसेवी और स्थानीय लोग पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मासूम के साथ ऐसा अमानवीय कृत्य करने वाले व्यक्ति को कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पंचायत के बुद्धिजीवी वर्ग में भी घटना को लेकर गहरा रोष है।

थाना प्रभारी देवराज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रत्येक घर का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। पुलिस टीम जांच के दौरान सामने आने वाली जानकारी को भी मामले से जोड़कर देखेगी। इससे पहले पुलिस गांव में पहुंचकर हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं से पूछताछ कर चुकी है। अब घर-घर होने वाली जांच को मामले की कड़ियां जोड़ने की अहम कड़ी माना जा रहा है।

मासूम को न्याय दिलाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, समाजसेवी और स्थानीय लोग पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। पंचायत प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि और वार्ड पंच समेत ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताते हुए दोषी तक पहुंचने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related