कांगड़ा में फास्ट फूड स्टॉल खोलने का सुनहरा मौका, 18 से 50 साल के युवाओं को मिलेगी नि:शुल्क ट्रेनिंग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा में बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), धर्मशाला की ओर से नि:शुल्क फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 अगस्त से शुरू होगा।

आरसेटी निदेशक मदन लाल ने बताया कि जिला कांगड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा और बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाने में भी मदद की जाएगी।

इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष की आयु के युवक-युवतियां पात्र हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। प्रशिक्षणार्थियों के रहने, खाने-पीने और यूनिफॉर्म आदि की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से की जाएगी।

इच्छुक युवक-युवतियां गवर्नमेंट कॉलेज ऑडिटोरियम, सिविल लाइंस धर्मशाला के नजदीक स्थित पीएनबी आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा में संपर्क कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक मदन लाल के मोबाइल नंबर 9816389602 या कार्यालय नंबर 9459900660 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC में 5वीं रैंक से सेना के मेजर तक, फिर राजनीति में रखा कदम

UPSC परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल करने वाले अधिकारी...

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप, 50 लोगों की जांच; मुफ्त दवाइयां भी बांटी

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर मोहड़ा ने स्वास्थ्य...