INDIA बनाम भारत: लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से भटकने की हो रही कोशिश : अनिरुद्ध सिंह

--Advertisement--

शिमला, 12 सितंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल सरकार में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में बेवजह की बहस को जन्म देकर लोगों का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। इंडिया या भारत इन दिनों देश में नाम को लेकर चर्चा जोरों पर है।

हाल ही में इंडिया और भारत के नाम पर नई चर्चा शुरू हो चुकी है। G-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे लगी देश के नाम की प्लेट में इंडिया की जगह भारत लिखा था। इस नए बदलाव ने चर्चाओं को और ज्यादा हवा दे दी है। हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश

कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि देश में बेवजह की चर्चाओं को जन्म दिया जा रहा है। देश का नाम चाहे भारत हो या फिर इंडिया, दोनों एक ही बात है। उन्होंने कहा कि देश में जनता महंगाई और बेरोजगारी की बात न करे, इसलिए सरकार इस बेवजह की चर्चा को जन्म देने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा एक के बाद एक शगूफे छोड़ने का काम कर रही है। देश की जनता बेहद समझदार है और जानती है कि उनका ध्यान भटकाने के लिए इन मुद्दों को हवा दी जा रही है।  अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि इस तरह की चर्चाओं पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...