IAS भरत हरबंश लाल खेड़ा को सौंपा सीएम के प्रधान सचिव का कार्यभार

--Advertisement--

Image

शिमला, 05 जनवरी – नितिश पठानियां

राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भरत हरबंशलाल खेड़ा को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। शासन की ओर से गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी हुई है।

भरत हरबंशलाल खेड़ा 1995 बैच के हिमाचल कैडर के आईएएस है। वर्तमान में वह नई दिल्ली में हिमाचल सरकार में रेगुलेटरी रिफॉर्म्स के एडवाइजर तैनात है।

इसके अलावा वह प्रधान सचिव (पीडब्ल्यूडी, होम, विजिलेंस, जीएडी, एसएडी, सैनिक वेलफेयर एंड पार्लियामैंट्री अफेयर्स) का जिम्मा संभाल रहे है।

अब उन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में तैनात सुभाशीष पांडा मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान सचिव थे, जो पिछले दिनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...