IAS अभिषेक जैन को कांग्रेस सरकार ने सौंपी शिक्षा व आईटी की जिम्मेदारी

--Advertisement--

Image

शिमला, 26 दिसंबर – नितिश पठानियां

सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी नई कांग्रेस सरकार में वर्ष, 2002 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी डा. अभिषेक जैन को शिक्षा सचिव का दायित्व सौंपा है। उनको शिक्षा के साथ सूचना प्रौद्योगिकी के सचिव पद का दायित्व भी सौंपा गया है।

इस तरह वह 2 आई.ए.एस. अधिकारियों देवेश कुमार और डा. रजनीश से अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेंगे। प्रदेश सरकार की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान सरकार की तरफ से डा. अभिषेक जैन को शिक्षा सचिव का दायित्व सौंपे जाने के साथ ही अब विभाग को स्थायी सचिव मिलने की संभावना है।

पिछली सरकार के समय लगातार शिक्षा सचिव के पद पर तबादले होते रहे, जिससे विभाग का कामकाज प्रभावित हुआ। पूर्व सरकार के समय गत अगस्त माह में वर्ष, 1998 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी देवेश कुमार को यह दायित्व सौंपा गया था।

उनसे पहले यह जिम्मा वर्ष, 1996 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग के पास था, जिनको चुनाव के समय अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त कर दिया गया था।

मनीष गर्ग से पहले यह दायित्व डा. रजनीश और राजीव शर्मा के पास भी रह चुका है। यानि विभागीय सचिव पद पर लंबे समय से कोई स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...