HRTC बस में बैठ शराब पीने व पत्रकार से झगड़ा करने वाले ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज़

--Advertisement--

रेणुकाजी पुलिस ने मेडिकल जांच करवाकर शुरू की आगामी कार्रवाई

सिरमौर – नरेश कुमार राधे  

प्रमुख धार्मिक स्थल रेणुकाजी के समीप ददाहू बस – स्टैंड पर चालक परिचालकों द्वारा खुलेआम शौचालय के आसपास व बसों में शराब पिए जाने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी ऐसा ही एक वाकया सामने आया जब कुछ चालक परिचालक एचआरटीसी बस में बैठकर जब दिन में खुलेआम शराब पी रहे रहे थे।

जब एक स्थानीय पत्रकार ने अपनी बाइक पर वहां पंहुचे तो पत्रकार ने उन्हें टोका। तो झुंड में मौजूद एक निजी बस चालक ने उससे पहले गाली गलौज की और फिर हमला कर दिया। पत्रकार की शिकायत पर रेणुकाजी पुलिस ने आरोपी निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डीएसपी के बोल

डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि, चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और तहकीकात जारी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब अथवा नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों की सूचना पुलिस को देने की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...