कैहरियाँ के कांस्टेबल अभिषेक की तीसा में गाड़ी गहरी खाई में गिरने से मौत

--Advertisement--

समाचार से ज्वाली में शोक की लहर

ज्वाली व्यूरो

जिला चंबा के तीसा में पुलिस की गाड़ी गहरी खाई में गिरने से पंचायत कैहरियां से कांस्टेबल अभिषेक (28) पुत्र मदन लाल की मौत होने का समाचार मिला है। समाचार मिलते ही ज्वाली में एकदम से शोक की लहर दौड़ गई।

अभिषेक की मौत से हर आंख गमगीन है तथा हर आंख में मायूसी साफ दिख रही है। कांस्टेबल अभिषेक के घर में लोगों का तांता लगा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अभिषेक वर्ष 2016 में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था तथा द्वितीय बतालियन सकोह में कार्यरत रहा। मौजूदा समय में अभिषेक बैरागढ़ पोस्ट पर तैनात था।

शुक्रवार को 11 पुलिस जवानों की टुकड़ी सूमो गाड़ी से पेट्रोलिंग को निकले कि चालक की गर्दन पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा जिससे सूमो गहरी खाई में गिर गई। कांस्टेबल अभिषेक की दर्दनाक मौत हो गई।

कांस्टेबल अभिषेक के पिता जल शक्ति विभाग में बतौर फिटर कार्यरत हैं जबकि माता सुदेश कुमारी गृहिणी है। मृतक अभिषेक का एक छोटा भाई विनय कुटलैहडिया व एक बहन आकृति है। तीनों भाई-बहन कुंवारे हैं।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार, भाजपा नेता संजय गुलेरिया, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, कैहरियां पंचायत प्रधान राजेश कुमारी, उपप्रधान गोवर्धन सिंह, राजेश्वर हैप्पी, केवल सिंह कुटलैहडिया, दिनेश निखिल ने इस घटना पर दुख जताया है तथा परिवार के साथ संवेदना प्रकट की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...