HRTC बस में खाना बनाने वाले कुकर का भी लगा किराया, कंडक्टर ने काटा टिकट

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी बसों में लगेज पॉलिसी को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। सरकारी बसों में अब यात्रियों को सामान का भी किराया देना पड़ रहा है। ताजा मामला मंडी का है। यहां पर मंडी से औट तक के लिए एक यात्री से खाना बनाने में इस्तेमाल हो रहे प्रैशर कुकर का भी किराया लिया गया है। मंडी से औट तक के लिए सवारी से 23 रुपये किराया वसूला गया है। मंडी से औट की दूरी 42 किमी है। यहां पर एक सीट का किराया 92 रुपये है।

मंडी डिपो के सूत्रों से बातचीत में पता चला है कि पांच किलो से कम वजन वाले सामान का एक चौथाई किराया वसूला गया है। सूत्र ने बताया कि 1 से 6 किलो ग्राम वजन वाले सामान का एक चौथाई टिकट लेने के आदेश हैं, जबकि 6 से 40 किलो तक आधा किराया और फिर 80 किलो तक के वजन का पूरा टिकट लगता है।

सूत्र ने बताया कि कंडक्टरों पर काफी ज्यादा प्रेशर है। जगह जगह टिकट की चैकिंग होती है और यदि वह सामान का टिकट नहीं काटते हैं तो फिर फ्लाइंग की टीमें भरी बस में कंडक्टरों को जलील करने के साथ साथ फाइन भी लगाती हैं।ऐसे में कंडक्टर सरकार से खासे नाराज हैं और आने वाले दिनों में रोष जताएंगे।

जयराम ठाकुर ने उठाया सवाल

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने इस मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि शादी के एलबम, बुजुर्गों की दवाई, बच्चों के बस्ते और खिलौने के बाद अब खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रेशर कूकर भी अपने स्थानीय बाजार से ख़रीदकर घर तक ले जाने के लिए भी हिमाचलवासियों को एचआरटीसी की बसों में किराया देना पड़ रहा है। इससे शर्मनाक कृत्य और क्या हो सकता है?
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...