HRTC डिपो को टांका लगा रहा परिचालक सस्पेंड

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर के एचआरटीसी डिपो प्रबंधन ने बस यात्रियों से किराए के पैसे लेने के बाद टिकट नहीं देने के आरोप में एचआरटीसीपरिचालक को सस्पेंड किया है तथा उसे चार्जशीट कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गत 22 फरवरी को बिलासपुर डिपो की सरकाघाट हरिद्वार बस सेवा में रात पौने दस बजे चंडीगढ़ से रामगढ़ के लिए तीन सवारियां बैठी थी। जिनसे डयूटी पर तैनात परिचालक अमी चंद ने करीब 30 किलोमीटर के सफर के लिए 148 रुपए की राशि ले ली। लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया।

इस बात का पता, उस समय चला जब वहां पर एचआरटीसी की चेकिंग टीम ने वहां पर निरीक्षण के लिए रोका। यह तीन सवारियां वहां पर बस से उतर रही थी, निरीक्षण टीम ने इन सवारियों ने टिकट मांगा तो वह नहीं दिखाए पाए। इस दौरान बस में 41 सवारियां सफर कर रही थी।

डीडीएम विवेक लखनपाल के बोल

उधर, बिलासपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि बस यात्रियों को किराए की राशि के पैसे लेने के बाद टिकट नहीं देने के आरोप में परिचालक अमी चंद को सस्पेंड कर दिया गया है। यह बस गत 22 फरवरी को सरकाघाट हरिद्वार जा रही थी। उसे चार्जशीट कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...