HRTC: चलती बस के भीतर टपकते पानी से बचने के लिए परिचालक को खोलनी पड़ी छतरी

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा 

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बरसात में फिर एक बार पोल खुल गई है। इस बार पानी लोगों पर नहीं बल्कि ड्राइवर पर टपकता रहा। इसके बाद कंडक्टर को मजबूरी में छतरी खोलनी पड़ी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

बताया जा रहा है कि बस सोलन से कुरगल जा रही थी। इस दौरान अचानक बारिश के बीच बस के अंदर पानी टपकने लगा।

पहले तो ड्राइवर बस चलाता रहा। जैसे ही पानी का तेज बहाव से अंदर को आने लगा तो परिचालक को छतरी खोलकर चालक को बारिश से बचाना पड़ा।

इससे परिचालक को टिकट बनाने में परेशानी हुई है। चालक को भी बस चलाने में दिक्कत आई।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी और जगमोहन मल्होत्रा ने कहा कि महिलाएं सरकार से मांग कर रही हैं कि उन्हें किराया आधा नहीं चाहिए लेकिन बसों की हालत दिनोंदिन खस्ता होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि परिचालक बस में टिकट काटने के बजाय छतरी पकड़ कर खड़ा है जो शर्मनाक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...