होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 महिलाओं का रेस्क्यू, होटल संचालक अरेस्ट

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत सैणीमाजरा में होटल की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार का बद्दी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल में दबिश देकर दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया, जबकि होटल को लीज पर चला रहे एक व्यक्ति को मौके से काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैणीमाजरा स्थित भूपेंद्रा होटल में कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा है। एसपी बद्दी विनोद धीमान के दिशा-निर्देश पर विशेष पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल से दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

वहीं होटल को लीज पर चला रहे मनप्रीत सिंह निवासी गांव व डाकघर हम्बोवाल बेट, तहसील समराला, जिला लुधियाना को पुलिस ने मौके से काबू कर लिया। पुलिस ने मनप्रीत सिंह के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना नालागढ़ में मामला दर्ज किया है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि इस संबंध में आरोपी मनप्रीत सिंह के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत पुलिस थाना नालागढ़ में मामला पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

होटल, स्पा अथवा अन्य प्रतिष्ठानों की आड़ में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षित रखा गया और उनके लिए आवश्यक सुरक्षा एवं सहायता की व्यवस्था की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के बालकरूपी में गोलीकांड, घर के बाहर रिटायर फौजी को मारी गोली; आरोपी फरार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बालकरूपी में सुबह...

शिमला में युवक की हत्या! जुब्बल में सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल में सड़क...