Himachal Police Written Test: पेपर लीक मामले के आरोपित भी दे सकेंगे परीक्षा, कुल 75 हजार अभ्‍यर्थी देंगे टेस्‍ट

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1134 पदों की भर्ती में पेपर लीक मामले के आरोपितों को लिखित परीक्षा में बैठने से इंकार नहीं किया जा सकता है। अगर पुलिस इन्हें बाहर करती है तो आरोपित 85 अभ्यर्थी कानूनी पेंच फंसा सकते हैं।

कानूनी विशेषज्ञों की मानें तो पेपर लीक मामले में आरोपित परीक्षा देने के लिए पात्र हैं। जब तक कोर्ट से दोषी करार नहीं हो जाते हैं, तब तक अपात्र नहीं होंगे।

पुलिस के सामने अब दोबारा पेपर लीक न होने की बड़ी चुनौती है। खाकी नहीं चाहेगी कि उसके दामन पर एक और दाग लगे। पहले लिखित परीक्षा 27 मार्च को हुई थी, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया था।

भर्ती के लिए 187476 युवक व युवतियों ने आवेदन किए थे। इनमें से शारीरिक दक्षता, शारीरिक मानक परीक्षा 75803 अभ्यर्थियों ने उतीर्ण की थी। इसमें से लिखित परीक्षा में 26346 अभ्यर्थी उतीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम पांच अप्रैल को घोषित किया गया था।

एडीजीपी कानून व्‍यवस्‍था अभिषेक त्रिवेदी का कहना है पीएचक्यू से भर्ती संबंधी जानकारी दी गई है, वही सही है। मैं अभी वीवीआइपी ड्यूटी में हूं। भर्ती के बारे में मैं कुछ भी नहीं कह सकता।

पूर्व उप महाधिवक्‍ता एवं हाईकोर्ट के वकील विनय शर्मा ने कहा कानूनन जब तक किसी आरोपित को कोर्ट से दोषी करार नहीं किया जा सकता है, तब तक उसे परीक्षा में बैठने से वंचित नहीं रखा जा सकता है। अभी मामला अंडर ट्रायल है।

आरोपित अभ्यर्थी परीक्षा दे सकते हैं। मैंने ही कोर्ट में पेपर लीक मामले में याचिका दायर की थी। सरकार ने कहा था कि सीबीआइ जांच की सिफारिश की है। लेकिन, अभी तक जांच एसआइटी ही कर रही है। अब रिव्यू याचिका दायर कर रहा हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...