DC Office के बाहर आमरण अनशन पर बैठा परिवार, जानिए पुलिस और प्रशासन से क्यों है खफा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के रामपुर गांव का एक परिवार पिछले काफी समय से जिला प्रशासन एवं पुलिस के रवैये खफा होने पर डीसी ऑफिस के बाहर कड़कती धूप में आमरण अनशन पर बैठ गया है। इस परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन होने के बावजूद उनके साथ मारपीट करने के अलावा उन्हें धमकाया जा रहा है तथा बार-बार शिकायत करने पर पुलिस कर्मी कोई कार्रवाई करने की बजाय उक्त परिवार के ही दोषी ठहरा रहे हैं।

परिवार के मुखिया अमरजीत ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उसे ‌उसकी ही जमीन पर शौचालय बनाने नहीं दे रहे हैं तथा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शौचालय न होने के कारण उसकी मां, पत्नी तथा बच्चों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। अमरजीत ने बताया कि इस संदर्भ में पहले भी जिला एवं पुलिस प्रशासन को आगाह किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अमरजीत ने चेतावनी दी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपने पूरे परिवार के साथ जान दे देगा और इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।

वहीं डीसी कार्यालय परिसर मेंं कोविड के दौरान किए गए आमरण अनशन से पुलिस प्रशासन हरकत में आया तथा मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी ने परिवार को आमरण अनशन से उठाया तथा उसके गांव में जाकर संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि जब तक जमीन की निशानदेही नहीं हो जाती तब तक संबंधित जमीन पर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का काम नहीं करेगा। अमरजीत ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा न्याय दिलवाए जाने के बाद उसने अपना आमरण अनशन वापस ले लिया है। उसने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह दोबारा से आमरण अनशन शुरू कर देगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...