BSNL स्टोर से टेलीफोन केबल चोरी मामले में 22 वर्षीय युवक काबू

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के साथ लगते मदनपुर स्थित बीएसएनएल के स्टोर से चोरी हुए लाखों रुपये के तार मामले में ऊना पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी को पंजाब के फरीदकोट से काबू किया है। जबकि मामले में पुलिस 2 मुख्य आरोपियों सहित अन्य की तलाश कर रही है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी के दौरान प्रयोग की गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। साथ ही कुछ तारें भी रिकवर की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

बता दें कि 12 जनवरी को मदनपुर बसोली स्थित बीएसएनएल कार्यालय में अज्ञात चोरों ने 2.70 लाख की टेलीफोन की तारें चोरी की थी। मामले को लेकर सीनियर जेटीओ वंदना कुमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक पिकअप ट्रेस हुई, जिसको तलाशते हुए पुलिस पहले बरनाला गई और वहां से फरीदकोट पहुंची। यहां एक पिकअप पर बतौर चालक काम कर रहे आकाश को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की।

पुलिस के मुताबिक आकाश फरीदकोट से 5 महिलाओं व 6 पुरुषों सहित पिकअप में पीर निगाह आया था और वापस जाते हुए चोरी करके तारें पिकअप में लोड कर ली। मामले में 2 अन्य मुख्य आरोपियों सुल्तान और अशोक सहित अन्य की तलाश जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चोरी मामले में आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी आकाश को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...