Breaking News: नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते कैबिनेट की बैठक स्थगित, पार्टी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते होटल पीटरहॉफ में आज प्रस्तावित हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इस बैठक में अनलॉक पार्ट-2 में कई रियायतें दी जानी थीं।

 

साथ ही प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द कर छात्रों को प्रमोट करने, कोरोना कर्फ्यू भी 15 जून तक बढ़ानेए दुकानें खोलने की छूट पांच बजे तक करने आदि पर फैसला होना था। वहीं नरेंद्र बरागटा के  निधन के बाद भाजपा ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। महामंत्री त्रिलोक जमवाल की ओर से बताया गया है कि पार्टी के सारे कार्यक्रम आगामी आदेशों तक स्थगित रहेंगे।

बता दें जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया है। बरागटा पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे और कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी कुशलक्षेम पूछी थी। बरागटा ठाकुर सरकार में मुख्य सचेतक भी थे।

 

मालूम हो कि बरागटा कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड अफेक्ट से जूझ रहे थे। वो 20.25 दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। उनकी दूसरी बीमारी डायग्नोज नहीं हो पा रही थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मुख्यमंऋी जयराम ठाकुर ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...