BREAKING: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम किया घोषित, 99.7 प्रतिशत रहा रिजल्ट

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज ही 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सोमवार शाम को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी ने प्रेस वार्ता में परिणाम घोषित किया। प्रदेश का परिणाम 99.7 प्रतिशत रहा है। शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की  मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।

 

इससे पहले सुबह प्रेस वार्ता कर शिक्षा बोर्ड की लोक संपर्क अधिकारी अंजु पाठक ने बताया था कि हाईकोर्ट में कुछ छात्रों का मामला विचाराधीन है जिसे लेकर बोर्ड को आज परिणाम घोषित नहीं करने को लेकर निर्देश प्राप्त हुए हैं। बोर्ड ने दसवीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए सात मानदंड तय किए हैं।

 

इनमें नौवीं कक्षा, प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट, फस्र्ट और सेकेंड टर्म इग्जाम, प्री-बोर्ड और बोर्ड की ओर से लिए गए हिंदी विषय के पेपर का मूल्यांकन करवाकर परिणाम तैयार किया है। हालांकि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को पहले ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। गौर रहे कि मैट्रिक में 1,31,902 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से 1,16,973 नियमित व 14,929 एसओएस से संबंधित हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

12 COMMENTS

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...