BREAKING: हिमाचल में आम आदमी पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान

--Advertisement--

Image

शिमला

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपने नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। शिमला के होटल पीटरहॉफ में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हिमाचल के नए अध्यक्ष की घोषणा की सिरमौर के रहने वाले सुरजीत सिंह को आप ने अपना नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है।

हाल ही में आम आदमी पार्टी ने अनूप केसरी को पार्टी के मुखिया के पद से हटा दिया था। अब नए मुखिया का ऐलान किया गया है। बाद में अनूप केसरी ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

कार्यकारिणी में 400 लोगों को जोड़ा गया है। सुरजीत ठाकुर पिछले कुछ वर्षों से राजगढ़ से शिफ्ट होकर सोलन जिला के धर्मपुर में रह रहे हैं। यहां पर पिछले 5 वर्षों से वह आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने दो महीने पहले र्काकारिणी भंग कर दी थी। अध्‍यक्ष अनूप केसरी स‍हित अन्‍य नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद आप ने सारी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया था। अब राज्‍य स्‍तरीय कार्यकारिणी में 17 सदस्‍यों को शामिल किया गया है।

लोकसभा क्षेत्र स्‍तर पर दस पदाधिकारी, जिला स्‍तर पर 57 और विधानसभा क्षेत्र स्‍तर पर 243 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा फ्रंटल विंग में 54 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। 3615 पंचायताें में पदाधिकारी चिह्नित किए गए हैं। 20690 गांवों में से 18 हजार में कमेट‍ियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा बूथ कमेटी भी बनाई जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...