BJP के दो भाई बेरोजगारी व महंगाई, हिमाचल की जनता बीजेपी को हराकर लगा सकती है महंगाई पर अंकुश

--Advertisement--

Image

शिमला, 29 अगस्त

प्रदेश में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस बीजेपी सरकार को पिछले पांच साल के कामों को लेकर घेरने में जुट गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने सोमवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महंगाई और बेरोजगारी को भाजपा के भाई बताया है।

उन्होंने कहा कि महंगाई पर हिमाचल की जनता ही अंकुश लगा सकती है। अभय दुबे ने कहा कि देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। दो चार लोगों के अलावा आम जनता के बुरे दिन ही आए हैं।

4 सितंबर को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली में महारैली होगी जिसमें देश भर से कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के दो भाई हैं बेरोजगारी और महंगाई।

जनता ने जिस तरह से उपचुनाव में भाजपा को हराया है वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को हराए। महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने का यह एकमात्र तरीका है।

हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार हुई जिसके बाद पेट्रोल, डीजल के दामों में कमी की गई। कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता को महंगाई बेरोजगारी से राहत दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...