ADM ऊना को सौंपा गया गोबिंद सागर झील में 7 युवकों की मौत की जांच का जिम्मा

--Advertisement--

Image

ऊना, 02 अगस्त – अमित शर्मा

बंगाणा उपमंडल के तहत अंदरौली में सात युवकों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी ऊना को जांच अधिकारी लगाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि एडीएम संबंधित पक्षों को जांच में शामिल करेंगे। उन्हें इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए भी एडीएम को उपाय सुझाने को कहा गया है। साथ ही जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून-2005 की धारा 33 व 34 के तहत आगामी आदेशों तक अंदरौली में झील के किनारों पर किसी के भी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में झील का जल स्तर बढ़ता है। इसलिए यह आदेश जारी किए गए हैं व इन आदेशों की अनुपालना के लिए एसपी को पर्याप्त सुरक्षा बल सही स्थानों पर तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं एसडीएम बंगाणा को सही स्थानों पर आम जनता को प्रतिबंध के संबंध में जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...