हादसा: रैत में बाइक व कार में भिंड़त, बाइक सवार टांडा रैफर

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

जिला काँगड़ा में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कई लोग घायल हो रहे है या कुछ मौत के आगोश में चले जा रहे है।

सड़क दुर्घटना का ताज़ा मामला आज राष्टीय उच्च मार्ग पठानकोट मंडी पर रैत में पेश आया। जहां बाईक व कार की आपस में भिंड़त हो गई। इस भिडंत में बाइक सवार दोनों युवको को चोटें आई है। साथ ही गाड़ी सवार को भी चोटें आई है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक रैत में निजी कॉलेज में पड़ते है। आज कॉलेज की छुटी होने के बाद वो अपनी बाइक पर कॉलेज से रैत की तरफ जा रहे थे। तभी कॉलेज से कुछ दुरी पर उनकी कार से भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत इतनी ज़ोर से थी कि बाइक पर सवार युवक बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गया। जिससे उसको सर पर गंभीर चोट आई है। बहीं बाइक चलाने बाले युवक को भी चोंटे आई है। जिन्हे एम्बुलेंस के द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

जहां पर बाइक चलाने वाले युवक कि हालत सही बताई जा रही है। जबकि बाइक सवार दूसरे युवक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। इस भिड़ंत में कार सवार को चोंटे आई है। जिसे उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल शाहपुर ले जाया गया है।

प्रतिदर्शियों के अनुसार मामला ओवरस्पीड और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने का है। बहीं मोके पर पुलिस ने आकर प्रतिदर्शियों से व्यान दर्ज़ कर लिए है। बाइक सवार युवक चुडथा (नेरटी) और गंगथ निवासी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...