जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 1 अक्तूबर – अनिल कपलेश

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हमीर भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने 7 शतायु मतदाताओं और 80 वर्ष से अधिक आयु के 10 मतदाताओं को सम्मानित किया तथा उन्हें भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश पत्र भी प्रदान किया। उपायुक्त ने सभी वरिष्ठ मतदाताओं से युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ मतदाताओं ने कई चुनावों में अपने मत का प्रयोग करके लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। वरिष्ठ मतदाता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं।

आगामी विधानसभा चुनावों में 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाता अपने मत का प्रयोग घर बैठे-बैठे भी कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें फार्म 12 घ भरना होगा जो कि संबंधित बीएलओ द्वारा उनको प्रदान किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर सहायक आयुक्त पवन कुमार, तहसीलदार अशोक पठानिया, नायब तहसीलदार चुनाव राजेश कौंडल और दीपक महाजन तथा जिला निर्वाचन कार्यलय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...