विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष पर कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी में सभा का आयोजन

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

आज दिनांक 01-10-2022 को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी के सभागार में मोहित चावला (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक बद्दी की अध्यक्षता में पुलिस जिला बद्दी के वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक सभा का आयोजन किया गया ।

सभा में हिस्सा लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी जिंदगी के मुख्य अनुभवों को सांझा किया तथा बद्दी पुलिस की पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा अपने बहुमूल्य सुझावों को सांझा किया गया । जिन्हें पुलिस अधीक्षक बद्दी ने गहनतापूर्वक सुना तथा भविष्य में इन सुझावों पर काम करने बारे वरिष्ठ नागरिकों को पूर्ण आश्वासन दिया ।

इसके अतिरिक्त इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतू एक हेल्पलाईन न0 76509-18851 जारी किया गया तथा उनके द्वारा इस उपलक्ष पर वरिष्ठ नागरिकों को सिनियर सिटीजन न बोलकर “सुपर सिटीजन” कहा गया ।

उपरोक्त जारी किए गए हेल्पलाईन न0 के माध्यम से सुपर सिटीजन घरेलू सहायता का पंजीकरण करवाने, दवाईयां मगवांने तथा सी0सी0टी0वी लगावाने आदि में बद्दी पुलिस की सहायता ले पाएंगे ।

इसके अलावा बद्दी पुलिस के बीट अधिकारियों को भी पुलिस जिला बद्दी के “सुपर सिटीजनस” के न0 दे दिए जांएगे जो समय समय पर इनका कुश्ल मंगल पूछा करेंगें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...