कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भाजपा में आना चाहती हैं, तो उनका स्वागत है – जयराम ठाकुर

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का तंबू उखड़ता जा रहा है। कांग्रेस के दो वर्किंग प्रेजिडेंट, एक वर्किंग वाइस प्रेजिडेंट के अलावा विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं और अब कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी भाजपा में आना चाहती है, तो उनका भी स्वागत है। उन्होंने कहा कि रिवाज बदल गया है।

उत्तराखंड में, गोआ, हरियाणा, मणिपुर, गुजरात में रिवाज बदल गया है, तो हिमाचल पीछे क्यों रहे। यहां भी रिवाज बदलेगा और भाजपा सरकार रिपीट होगी। वे यहां मनाली के हरिपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा पारम्परिक कला एवं शिल्प केंद्र देव लोक यहां आने वाले कला प्रेमियों और पर्यटकों के लिए उत्कृष्ट स्थल साबित होगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है, बल्कि पर्वतारोहण, रॉक क्लाइबिंग, रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों के लिए भी यह आदर्श स्थल है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को अपने उत्पाद के प्रोत्साहन, प्रदर्शन और बाजार उपलब्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि 22 एकड़ में फैली यह परियोजना साहसिक पर्यटन प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र साबित होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...