द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने चलाया स्वच्छता अभियान

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में स्वच्छता अभियान की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान का आयोजन हुआ। जिसमें बीबीए बीसीए व शिक्षकों ने मिलजुलकर महाविद्यालय परिसर की सफाई की। साथ ही समस्त छात्रों व शिक्षकों ने स्वछता की शपथ ली।

वही विभागाध्यक्ष राजेश राणा ने बताया कि महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया था। जिसमे की छात्रों व शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

वहीं महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया ने कहा कि हमारे देश के विकास में बाधा पहुंचाने वाली समस्याओं में एक मुख्य कारण गंदगी है क्योंकि इसके कारण लोग हमारे देश में आना पसंद नहीं करते हैं और जिससे हमारे देश को इतनी ख्याति नहीं मिलती है।

हमारा देश भी पूर्णतया स्वच्छ हो, इसके लिए कई महापुरुषों ने सपने देखे थे और उन्हें साकार करने की भी कोशिश की थी। इसी का परिणाम है कि 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता के जन्मदिन पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाता है।

इस मौके पर विभागाध्यक्ष बीएड सुमित शर्मा, बीसीए राजेश राणा,बीबीए मुकेश शर्मा सहित समस्त शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...