विपक्ष असुर तो 70 वर्षों में क्या मोदी ने भी बनाई असुरों की फ़ौज : राजेंद्र

--Advertisement--

Image

मंडी, 1 अक्तूबर – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा के चुनावों का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगरमियां और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने भी प्रदेश व केंद्र की सरकार को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार केंद्र के दम पर कांग्रेस नेताओं को विभिन्न जांच एजेंसियों का डर दिखाकर अपने खेमे में कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी के द्वारा विपक्ष की तुलना असुरों से करने की भी कड़ी निंदा की है।

राजेंद्र ने पूछा कि अगर विपक्ष असुर होते हैं तो भाजपा ने बीते 70 वर्षों में कितने असुरों की फौज बनाई है, जिसके मुखिया नरेंद्र मोदी बने बैठे हैं।

शनिवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र के लिए विपक्ष का होना जरूरी है, लेकिन भाजपा केंद्र और प्रदेश स्तर पर कांग्रेस के नेताओं को अपनी ओर कर तोड़-फोड़ में लगी हुई है, जो कि सही नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र और प्रदेश में जन कल्याण को छोड़ ओछी राजनीति करने में लगी है, जिसका जवाब भाजपा को आने वाले विधानसभा के चुनावों में देखने को मिलेगा। युवा कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी भी एक मजबूत पार्टी है, जिसे भाजपा कई प्रकार के हथकंडे अपनाकर कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...