संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 01 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

पांवटा उपमंडल के मानपुर-देवड़ा गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में नामकरण समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। मृतक पुरुषोतम (45) आरोपियों की आरा मशीन पर काम करता था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वह अपने पैसे लेने आरा मशीन गया। जहां पैसे को लेकर उसकी कहासुनी हो गई।

आरोपी इसरार मोहम्मद (37) ने इस दौरान पुरुषोत्तम के साथ मारपीट की। बाद में वह मृतक के घर आकर कहने लगा कि पुरुषोत्तम खेतों में मरा पड़ा है उसे उठा लो। इस पर मृतक के भाई कैलाश चंद और बेटा आनंद मौके पर पहुंचे। आनंद ने बताया कि वह अपने पिता को उठाकर घर लाए। डॉक्टर से जांच करवाने पर पता चला कि पुरुषोत्तम की मृत्यु हो चुकी है।

परिजनों का आरोप है कि पुरुषोत्तम के सिर व मुंह पर चोटें आई हैं। नामकरण समारोह मातम में बदल गया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...